फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the diversion, drivers parked their trucks along the highway, resulting in traffic congestion.

Mahoba News: डायवर्जन से चालकों ने हाईवे किनारे खड़े किए ट्रक, जाम की रही स्थिति

Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Due to the diversion, drivers parked their trucks along the highway, resulting in traffic congestion.
फोटो 17 एमएएचपी 03 परिचय-कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा खन्ना के पास रूट डायवर्जन से सड़क पर खड़े ट
महोबा/खन्ना। कांवड़ यात्रा को लेकर कानपुर-सागर हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से ले जाने की अनुमति दी गई है लेकिन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कानपुर, लखनऊ जाने वाले ट्रकों को 60 किमी अतिरिक्त दूरी व अधिक टोल लगने से अधिकांश चालकों ने वाहनों को हाईवे किनारे ही खड़ा कर दिया। इससे सोमवार को हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पत्थरमंडी कबरई में प्रतिदिन औसतन तीन हजार से अधिक ट्रक और डंपर आते हैं। यह वाहन पत्थरमंडी से गिट्टी व डस्ट जनपद कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि स्थानों पर ले जाते हैं। कबरई से गिट्टी और डस्ट लेकर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से विभिन्न जनपदों और महानगरों को जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

उरई, जालौन, राठ समेत विभिन्न स्थानों से आ रहे कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से ले जाने के लिए अनुमति है लेकिन एक्सप्रेसवे से 60 किमी अतिरिक्त दूरी व टोल अधिक लग रहा है। ऐसे में अधिकांश वाहन चालकों ने हाईवे किनारे वाहनों को खड़ा कर दिया है। ट्रक चालक हरीश, उमर, कल्लन आदि ने बताया कि एक्सप्रेस-वे से कानपुर, लखनऊ जाने की दूरी 60 किमी अधिक है। ऐसे में समय और भाड़ा बढ़ रहा है। डायवर्जन समाप्त होने के बाद ही वह जाएंगे। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि सावन के सोमवार को लेकर कांवड़ यात्रियों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन रात 12 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed