फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to heavy rains, roads and schools were flooded, an old lady was swept away in the river

Mahoba News: झमाझम बारिश से सड़कों व स्कूलोंं में भरा पानी, नदी में वृद्धा बह गई

Thu, 10 Jul 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 10 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, roads and schools were flooded, an old lady was swept away in the river
महोबा/कबरई/अजनर। जिले में एक सप्ताह से मौसम पूरी तरह मेहरबान है। बुधवार को दो घंटे हुई झमाझम बारिश से सड़कों में जलभराव हो गया। कबरई क्षेत्र के विद्यालय में पानी भरने से बच्चे और शिक्षक परेशान रहे। बच्चे परिसर में भरे पानी में मौज-मस्ती करते नजर आए। अजनर क्षेत्र से निकली ब्रह्मा नदी के बहाव में एक वृद्धा बह गई। जिसका शव 12 घंटे बाद दो किमी. आगे बरामद हुआ।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से नदी और नाले उफना पर हैं। मंगलवार की देर शाम थाना अजनर के गुढ़ा गांव निवासी रूपरानी (70) नदी किनारे शौचक्रिया के लिए गई थी। पैर फिसलने से वह नदी में गिर गई और पानी के तेज बहाव में बह गई। देर रात तक वृद्धा के घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। बुधवार की सुबह उसका शव नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। दोपहर के समय अजनर क्षेत्र में दो घंटे झमाझम बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं। बस स्टैंड को जाने वाले मार्ग में दो फीट की ऊंचाई तक पानी भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

कबरई संवाद के अनुसार क्षेत्र में झमाझम बारिश से राजीव नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया। नालोंं की सफाई न होने से जलनिकासी नहीं हो सकी। विद्यालय परिसर के अलावा कक्षोंं में पानी भरने से बच्चे बस्ते भींगने से बचाने की जद्दोजहद करते रहे। प्रधानाध्यापक रामराज साहू ने बताया कि कई बार सूचना के बाद भी नालोंं की सफाई नहीं कराई गई। इससे विद्यालय परिसर में तीन फीट तक पानी भर गया। बच्चे कमर तक पानी में चलकर घर तक पहुंचे। इसके अलावा अन्य वार्डों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सूर्यप्रकाश का कहना है कि स्कूल में जलभराव की सूचना मिली है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

तीन दिन आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट
महोबा। मौसम विज्ञान विभाग ने दस से 12 जुलाई तक जिले में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश ने पशुपालकोंं से अपील की है कि खराब मौसम में पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधे। स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े हाें। सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। बारिश के समय नहाने व कपड़े धोने से बचें। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी, कूलर को न छुएं और मोबाइल फोन पर बात न करेंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed