फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drivers of both vehicles died in collision between truck and DCM

Mahoba News: ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत

Sun, 22 Jun 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 22 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Drivers of both vehicles died in collision between truck and DCM
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा नाला के पास शुक्रवार की देर रात ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से अलग कराकर आवागमन बहाल कराया। हादसा ट्रक चालक को झपकी आने से हुआ। ट्रक गलत दिशा में जाकर डीसीएम वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के जनपद ललितपुर से एक ट्रक शुक्रवार की रात 12 बजे पहाड़ों में खनन के लिए प्रयुक्त होने वाली विस्फोटक सामग्री लादकर मध्यप्रदेश के प्रकाश बम्हौरी जा रहा था। तभी हाईवे पर बरा नाला के पास महोबा की ओर से आ रही डीसीएम से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से चालक स्टीयरिंग में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर से खिड़की काटकर चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हाईवे पर दुर्घटना होने से सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनाें काे सड़क से अलग कराया। तब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। डीसीएम चालक की शिनाख्त मध्यप्रदेश के थाना प्रकाश बम्हौरी के घटहरी गांव निवासी तेज कुमार प्रजापति (35) और ट्रक चालक जनपद छतरपुर के बड़ा मलहरा निवासी स्वामी पाल (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीनगर उपेंद्र कुमार राय का कहना है कि ट्रक मालिक को फोन किया गया है। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। ट्रक गलत दिशा में जाने से दो वाहन आपस में टकराए। विस्फोटक को खाली कराकर दूसरी गाड़ी में रखवाकर थाने में खड़ा कराया गया है। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed