फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dowry harassment case registered against three including husband

Mahoba News: पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Nov 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case registered against three including husband
महोबा। शहर के फतेहपुर बजरिया निवासी बली मोहम्मद की पुत्री आसमा की शादी काजीपुरा निवासी कमाल अहमद के साथ अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन पांच लाख रुपये मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर 20 अक्तूबर को आसमा को प्रताड़ित करते हुए मारपीट की। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे मायके में छोड़ आए। कोतवाली में तहरीर देने के बाद कार्रवाई नहीं की। तब पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में पति कमाल अहमद, ससुर बशीर और सास बेबी के खिलाफ मारपीट, धमकी व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

----------------
साजिश के तहत किशोरी को ले जाने पर रिपोर्ट
महोबा। कस्बा खरेला के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी 29 सितंबर 2023 को घर पर थी जबकि माता-पिता रिश्तेदारी में बाहर गए थे। तभी दो लोग साजिश के तहत शादी करने की नीयत से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए। किशोरी अपने साथ घर पर रखे सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपये भी ले गई। पीड़ित ने थाना खरेला में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर अजय कुमार और धूराम के खिलाफ षड्यंत्र के तहत किशोरी को ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed