फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   " Do not dictate false cases '

‘झूठे मुकदमे न लिखवाएं’

Wed, 09 Dec 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 09 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
" Do not dictate false cases '
जनपद न्यायाधीश चैतन्य कुुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विविध साक्षरता का उद्देश्य रोजमर्रा की जिंदगी में कानून की जानकारी, गरीबों और असहायों, अशिक्षित लोगों तक पहुंचाना है। 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराएं।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश मंगलवार को गोवर्धन नाथ जू मेला परिसर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने आम आदमी से अपील की कि वह झूठे मुकदमे न लिखवाएं। इससे दोनों पक्षों का समय और पैसा बर्बाद होता है।
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव संजय कुमार ने कहा कि शिविर के आयोजन के लिए और समय मिलना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वह वादकारियों को कानून की जानकारी देते रहें। इस मौके पर जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन से लोगों में जागरूकता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी एसके वार्ष्णेय, मुकुंद किशोर गोस्वामी, अधिवक्ता समिति महोबा के अध्यक्ष विनोद खरे, मनोज पाठक, वीरपाल, जितेंद्र सिंह सेंगर, केशव शुक्ला सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि मुईनउद्दीन ने सभी आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed