{"_id":"47f169c551138271367cae32bcd4cb0f","slug":"dm-complained-of-shoddy-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण की डीएम से की शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण की डीएम से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य मार्ग में डीएवी इंटर कालेज के पास बनाई जा रही सड़क में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। इसकी शिकायत नागरिकों ने जिलाधिकारी से कर जांच कराए जाने की मांग की है।
डीएवी इंटर कालेज के पास एक साल से उखड़ी पड़ी सड़क की पालिका प्रशासन ने महीनों बाद सुध ली है। पालिका प्रशासन द्वारा सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। चार इंची ऊंचाई के स्थान पर मानक की धज्जियां उड़ाकर डेढ़ इंच गिट्टी बिछाई जा रही है। मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न होनेे बड़े वाहन निकलते ही सड़क उखड़ जाने की संभावना बढ़ गई है। इतना ही नहीं सड़क की धूल साफ किए बगैर ही डामर डाला जा रहा है, जिससे जल्द ही सड़क खराब होने के आसार हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव, सपा नेता वकील अहमद ने जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। रोलर चलाने के नाम पर महज रस्म अदायगी की जा रही है। प्रभारी अधिशाषी अधिकारी/उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह का कहना है कि सड़क के घटिया निर्माण के बाबत कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर कार्रवाई कराई जाएगी।