फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   district magistrate inspect of district hospital in mahoba

महोबाः अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों को डीएम ने परखा

Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
district magistrate inspect of district hospital in mahoba
जिला अस्पताल के निरीक्षण में निर्देश देते डीएम - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए परिसर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अस्पताल के बाहर नाले का निर्माण व गेट की ऊंचाई बढ़ाने के बाद इमरजेंसी वार्ड की फर्श तीन फिट ऊंची की जा रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ठेकेदारों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या सालों पुरानी है, जो अब विकराल होती जा रही है। बारिश होने पर परिसर में तीन-तीन फिट पानी भर जाता है। इससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियरों से वार्ता कर जलनिकासी की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

अस्पताल की ऊंचाई बढ़ाने पर सहमति बनी। प्रथम चरण में मुख्य गेट पर नए नाला का निर्माण कराया गया। साथ ही चैंबर में दो मोटर लगावाईं गई, लेकिन इसके बाद हुई बारिश से अस्पताल परिसर फिर जलमग्न हो गया। इसके बाद परिसर व इमरजेंसी वार्ड की ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू हुआ। शुक्रवार को डीएम ने अस्पताल का निरीक्षण कर ठेकेदार से निर्माण कार्य को मानक व गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed