फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   District head of bike riding farmers union dies due to tanker collision

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष की मौत

Tue, 21 Jan 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
District head of bike riding farmers union dies due to tanker collision
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में कस्बा कबरई के मुख्य बाजार में तेज रफ्तार डीजल टैंकर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष की मौत से यूनियन के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी जगराम तिवारी (55) पुत्र कामता प्रसाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष थे। मंगलवार को वह किसानों की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सदर तहसील पहुंचे और एसडीएम देवेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। बाइक से घर वापस लौटते समय कस्बा कबरई के मुख्य बाजार के समीप सामने से आ रहे डीजल टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक का हैंडल टैंकर की बॉडी में फंस जाने से जगराम टैंकर के पहिए की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना कबरई पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले टैंकर व उसके चालक को हिरासत में लिया है। किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले जिलाध्यक्ष की मौत से पदाधिकारियों में शोक है। मृतक के भाई मूलचंद्र तिवारी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाइक सवार जिलाध्यक्ष के हेलमेट न होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे पहले सौंपा ज्ञापन, फिर आई मौत की खबर
महोबा। सदर तहसील में दोपहर 12 बजे किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जगराम तिवारी एक दर्जन किसानों के साथ पहुुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और वापस घर लौटने लगे। किसानों को क्या पता था कि जिनके साथ वह ज्ञापन सौंपने गए थे। पांच घंटे बाद ही उनकी मौत की खबर आ जाएगी। किसानों के लिए समय-समय पर ज्ञापन व आंदोलन के माध्यम से आवाज बुलंद करने वाले जिलाध्यक्ष की मौत से किसानों को अचानक मौत की खबर सुनकर गहरा सदमा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed