{"_id":"699758c8eb86a967f40a52b5","slug":"distressed-by-challan-truck-owner-attempts-suicide-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-122652-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चालान कटने से आहत ट्रक मालिक ने आत्मदाह की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चालान कटने से आहत ट्रक मालिक ने आत्मदाह की कोशिश की
विज्ञापन
-शरीर पर पेट्रोल डालने और पीने पर लोगों ने बचाया, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
-ट्रक मालिक बोला, वाहन के सभी कागजात थे, एआरटीओ ने बिना नंबर का बताया ट्रक
फोटो 19 एमएएचपी 09 परिचय-एआरटीओ कार्यालय परिसर में शरीर में पेट्रोल डालने के बाद हंगामा करता ट्रक मालिक। संवाद
फोटो 19 एमएएचपी 10 परिचय-जिला अस्पताल में जानकारी देता आत्मदाह की कोशिश करने वाला ट्रक मालिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। कबरई-कुनहेटा मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह चालान कटने से ट्रक मालिक ने एआरटीओ परिसर में हंगामा किया। इस दौरान उसने हाथ में लिए बोतल से कुछ पेट्रोल पी लिया और शरीर पर डालकर आत्मदाह की कोशिश की। यह देख मौके पर खलबली मच गई। पुलिस ने ट्रक मालिक को जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक मालिक का आरोप है कि वाहन के सभी कागजात होने के बाद भी चालान काटा गया जबकि एआरटीओ ने ट्रक बिना नंबर का होने, प्रदूषण व बीमा फेल होने पर चालान किए जाने की बात कह रहे हैं।
कस्बा कबरई के विवेकनगर निवासी बृजेश विश्वकर्मा (35) ट्रक मालिक है। सुबह करीब आठ बजे चालक संजय खाली ट्रक लेकर कुनहेटा मार्ग की ओर जा रहा था तभी एआरटीओ दयाशंकर ने चेकिंग के दौरान ट्रक के कागजात चेक किए। कागजात पूरे न होने पर ट्रक का चालान कर दिया। जब यह बात बृजेश को पता चली तो वह एआरटीओ पहुंच गया। ट्रक मालिक का कहना था कि उसके वाहन के सभी कागजात पूरे हैं और ट्रक खाली था। इसके बाद भी 22 हजार रुपये का चालान किया गया। रोड टैक्स, बीमा व ड्राइविंग लाइसेंस होने का ट्रक मालिक ने दावा किया।
कुछ देर बाद ही बृजेश ने परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। बृजेश ने बताया कि मामले से उसने चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को भी अवगत कराया। उधर, एआरटीओ दयाशंकर का कहना है कि चेकिंग के दौरान दस चक्का ट्रक में नंबर प्लेट नहीं थी। वाहन का बीमा और प्रदूषण भी फेल था। प्रदूषण, बीमा व नंबर प्लेट में चालान किया गया। मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। एआरटीओ ने आरोप को गलत बताते हुए कहा कि यदि ट्रक मालिक के पास सभी कागजात हैं तो वह लेकर आए। जिसके बाद समाधान किया जाएगा।