फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dispute over burial of body near playground, police force deployedDispute over burial of body near playground, police force deployed

Mahoba News: खेल मैदान के पास शव दफनाने पर विवाद, पुलिस बल तैनात

Sat, 21 Feb 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dispute over burial of body near playground, police force deployedDispute over burial of body near playground, police force deployed
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के सिजहरी गांव में खेल मैदान के पास महिला का शव दफनाने को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंच दोनों पक्षों से जानकारी ली। साथ ही दोनों पक्षों को समझाकर पैमाइश का भरोसा देकर मामला शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

सिजहरी गांव में बृहस्पतिवार को अल्पसंख्यक समुदाय की वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसके शव को गांव के खेल मैदान के पास दफनाया। खेल मैदान में क्रिकेट समेत कई प्रतियोगिताएं होती हैं और गांव के बहुत से लोग रोजाना पहुंचते हैं। इसके पास शव दफनाने की सूचना मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए और हिंदू संगठनों को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कड़ी आपत्ति जताते हुए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इससे जिला प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से वार्ता की गई। एसडीएम ने पैमाइश का भरोसा देकर मामला शांत कराया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद पुलिस ने उन्हें घर में ही नजरबंद किया है। एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही समाधान कराया जाएगा। वहीं, विहिप नेता मयंक तिवारी का कहना है कि अफसरों ने जमीन की पैमाइश कराने का भरोसा दिया है। उधर, थानाध्यक्ष जयचंद सिंह का कहना कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हिंदू समाज के अंत्येष्टि स्थल के पास में ही जमीन तो आवंटित है लेकिन यह जमीन पथरीली होने के कारण शव खेल मैदान के पास ही दफनाए जाते हैं। अब विवाद की स्थित बन रही है, तो पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed