फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Discussion program on examination in 120 schools today

Mahoba News: 120 विद्यालयों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आज

Mon, 29 Jan 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Discussion program on examination in 120 schools today
कबरई (महोबा)। दिल्ली के प्रगति मैदान व भारत मंडपम में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सुबह 11 बजे से होगा। इसका सीधा प्रसारण विद्यालयों में दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव से मुक्त होने के उपाय बताएंगे। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की जिले की नोडल अधिकारी रूबी सिंह तोमर ने बताया कि आयोजन में शामिल होने के लिए एक माह तक चली आवेदन प्रक्रिया में जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग से 16 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारीलाल कोली ने बताया कि जिले के सभी 120 माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसको लेकर प्रधानाचार्याें को निर्देशित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

------------
डीएवी में आज से प्रयोगात्मक परीक्षा
महोबा। डीएवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां तय कर दी गई हैं। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बताया कि भूगोल व रंगीन फोटोग्राफी की प्रयोगात्मक परीक्षा 29 जनवरी को, भौतिक विज्ञान व फल एवं खाद्य संरक्षण की 30 जनवरी को और जीव विज्ञान की 31 जनवरी को होगी। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर प्रयोगात्मक परीक्षा देने वाले सभी छात्रों से समय से उपस्थित होने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed