फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Disabled people will get freedom from carrying documents with UDID card: - DM

यूडीआईडी कार्ड से दिव्यांगों को दस्तावेज लेकर चलने से मिलेगी मुक्ति:- डीएम

Tue, 21 Jan 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Disabled people will get freedom from carrying documents with UDID card: - DM
महोबा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में सरकार द्वारा सभी दिव्यांगों की यूनीक आईडी बनवाए जाने के लिए यूडीआईडी कार्यक्रम शुरू किया गया है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार को जिला सेवायोजन कार्यालय सभागार में शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि दिव्यांगों को अनेक दस्तावेजों को साथ लेकर चलने व उन्हें सुरक्षित रखने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि एक कार्ड में उनकी मूलभूत जानकारियों को एक ही क्यूआर कोड के माध्यम से सुरक्षित रखा जा सकेगा। जिसे एक रीडर की आवश्यकता से डीकोड किया जा सकेगा। भविष्य में सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र दिव्यांगों की पहचान व सत्यापन के लिए एक मात्र दस्तावेज यूडीआईडी कार्ड होगा। यूडीआईडी कार्ड ग्राम, ब्लॉक, जिला, राज्य व राष्ट्रीयस्तर पर लाभार्थी की भौतिक व वित्तीय प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करेगा। जिलाधिकारी ने दिव्यांगों से अपील करते हुए कहा कि जनसेवा केंद्र या कंप्यूटर कैफे के माध्यम से आवेदन फार्म भर सकते हैं। आवेदन फार्म का प्रिंट आउट और उसके आवेदन फार्म भरने के समय जो दस्तावेज अपलोड करवाए हैं, उन दस्तावेजों की फोटोकॉपी सीएमओ कार्यालय में जमा करें। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुधीर त्यागी ने बताया कि शिविर में 152 दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने के लिए और 18 ट्राई साइकिल, 20 जोडे़ वैशाखी व सात व्हीलचेयर के लिए आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी राममूर्ति आदि दिव्यांग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed