फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Development news

कुलपहाड़ के विकास में मददगार होगा सीमा विस्तार

Tue, 22 Dec 2020 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Development news
नगर पंचायत का दायरा बढ़ा, बन रहे नए मकान - फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ नगर पंचायत कुलपहाड़ की सीमा विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही मुराद आखिरकार पूरी हो गई। शासन ने कुलपहाड़ के लोगों को सीमा विस्तार की सौगात दी। इससे न सिर्फ क्षेत्र का विकास होगा। बल्कि, लोगों की मूलभूत सुविधाओं में इजाफा होगा। नगर पंचायत की आय भी बढ़ेगी। नगर पंचायत कुलपहाड़ का विस्तार होने से अब यहां भौगोलिक स्वरूप और विस्तृत होगा।
विज्ञापन

कुलपहाड़ नगर पंचायत का गठन 6 अप्रैल 1978 को हुआ था। तब क्षेत्र की जनसंख्या 6200 थी। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक, कुलपहाड़ नगर की आबादी 20108 हो गई थी। नया क्षेत्र शामिल होने के बाद कुलपहाड़ की मतदाता सूची में अब 850 मतदाता और जुड़ जाएंगे। इसके पहले अध्यक्ष जनार्दन सिंह जूदेव थे। धीरे-धीरे नगर पंचायत का क्षेत्र लगातार बढ़ता गया। कस्बे से सटे हुए सोनक पुरा, भटवेरा रोड, बागोल रोड, कुलपहाड़ और सुगिरा रोड पर आवासीय क्षेत्र विकसित हो गया। कालोनियां बन गई, लेकिन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हुईं। इसको लेकर पंचायत की अध्यक्ष वंदना सिंह ने चरखारी विधान सभा क्षेत्र के विधायक बृजभूषण राजपूत और भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर से नगर पंचायत क्षेत्र का विस्तार कराने की गुजारिश की थी। वहीं, विधायक पैरवी रंग लाई। शासन ने नगर पंचायत कुलपहाड़ के विस्तार को हरी झंडी दे दी। शासन ने इस बावत आदेश भी जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed