{"_id":"663facfcec5a16ca0d087634","slug":"deputy-cm-will-come-to-charkhari-today-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-106497-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आज चरखारी आएंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आज चरखारी आएंगे डिप्टी सीएम
Sat, 11 May 2024 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 11 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
महोबा। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट पर 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी शीर्ष नेताओं की जनसभाओं से चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।
रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कस्बा चरखारी के गोवर्धन्नाथ मेला मैदान में संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री का महोबा आगमन कार्यक्रम तय हो गया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने प्रोटोकॉल जारी किया है। इसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 12 मई को दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट लखनऊ से विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर एक बजे कार से चरखारी के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
दोपहर ढाई बजे गोवर्धन्नाथ मेला मैदान चरखारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद साढ़े तीन बजे कार से खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। डिप्टी सीएम की जनसभा को लेकर कस्बा चरखारी में शनिवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं।