फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Deputy CM inaugurated and laid foundation stones of 4099.13 lakh roads

डिप्टी सीएम ने 4099.13 लाख की सड़कों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Tue, 29 Oct 2019 07:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM inaugurated and laid foundation stones of 4099.13 lakh roads
महोबा में आयोजित समारोह में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के ग्राम धवर्रा में पं. गणेश प्रसाद मिश्र की तृतीय पुण्यतिथि पर गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 41.92 किमी लंबाई की 4099.13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने नव निर्मित खेल परिसर का उद्घाटन व पं. गणेश प्रसाद मिश्र की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं की उन्नति और सम्मान के लिए कृत संकल्पित है। सरकार द्वारा किसानों की बेहतर स्थिति के लिए किसान सम्मान निधि योजना चालू की गई है। जिसके तहत 2000 रुपये प्रति तिमाही की दर से प्रति वर्ष सभी किसानों के खाते में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्थाएं की गईं हैं, जिसमें बिचौलियों की भूमिका न होने पाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव व घर-घर में विद्युत कनेक्शन मुहैया कराया जा रहा है। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत घर-घर में शौचालय का निर्माण कार्य किया गया है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री जी की संकल्पना के अनुसार सभी लोगों को पाइपलाइन के माध्यम से पीने के पानी के लिए योजना बनाई गई है। जिसके तहत हर घर को पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल मुहैया कराया जाएगा। इस योजना की शुरुआत बुंदेलखंड से की गई है। इस दौरान उन्होंने चार अन्ना पशुओं को पालने पर 3600 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाने की योजना व कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम धवर्रा के लोगों को आगामी दिनों में इंटर कालेज की सौगात देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराएं। कार्यक्रम में युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश कुमार द्विवेदी, आध्यात्मिक गुरु त्रिलोचन दास, न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक सदर राकेश गोस्वामी, विधायक चरखारी ब्रजभूषण राजपूत, विधायक राठ मनीषा अनुरागी, विधायक हमीरपुर युवराज सिंह, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश सरकार ललिता यादव, पूर्व विधायक विजावर पुष्पेंद्र नाथ पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, डीएम महोबा अवधेश कुमार तिवारी, एसपी स्वामीनाथ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित
समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पॉलिथीन मुक्त जागरुकता मैराथन में बालक संवर्ग के विजेता मनोहर अहिरवार, नीरज राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह व बालिका संवर्ग की विजेताओं संगीता यादव, प्रतीक्षा यादव व रोशनी तिवारी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने पं. गणेश प्रसाद मिश्र की मूर्ति के कारीगर गुरुग्राम के नरेश कुमावत को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed