फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Demonstrate the fierce denied ration card holders

राशन न मिलने से भड़के कार्ड धारकों का प्रदर्शन

Wed, 13 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 13 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstrate the fierce denied ration card holders
तहसील में प्रदर्शन करते राशन कार्डधारक - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर कस्बे के कोटेदार उपभोक्ताओं को राशन सामग्री नहीं दे रहे हैं। साथ ही अपात्रों को अंत्योदय कार्ड जारी कर दिए गए। एक माह का राशन देकर चार माह का वितरण दिखाया जा रहा है। अधिकारियों के अनसुनी  करने  से नाराज कार्डधारक बुधवार को सड़कों पर उतर आए। इन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।  समस्या का समाधान न होने पर 20 अप्रैल से आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन


श्रीनगर कस्बे में तीन कोटेदारों पर राशन सामग्री वितरण की जिम्मेदारी है। कार्डधारकों का कहना है कि कोटेदार खाद्यान्न वितरण न कर कालाबाजारी कर रहे हैं। हर माह पात्रों को राशन सामग्री का वितरण नहीं किया जाता है। अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की गई। सुनवाई न होने पर बुधवार को दो सैकड़ा से अधिक  कार्डधारकों ने तहसील में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कार्डधारक  मनोहरलाल, भूपेंद्र, अरुण, वीरेंद्र, रमेश, मुकेश, श्यामबाबू, माया, आरती, कल्पना, पार्वती, सावित्री, अमित दीक्षित, जगदीश, विनोद ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम सुशील प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदारों ने अंत्योदय कार्ड  पात्रों के नहीं बनवाए।  चहेतों के ही अंत्योदय कार्ड बनाए गए हैं। कोटेदार एक माह का राशन देकर कार्ड में चार माह का वितरण दर्ज कर देते हैं। माह में एक बार ही दुकान खोली जा रही है। इन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 88.5 प्र्रतिशत खाद्यान्न का आवंटन आ गया है। जल्द ही  कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित कराया जाएगा। अभी  64 प्रतिशत कार्डधारकाें को खाद्यान्न दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed