फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Delegation met the family affected by the fire and provided assistance.

Mahoba News: अग्निकांड से पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधि मंडल, दी सहायता

Sat, 28 Mar 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 28 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Delegation met the family affected by the fire and provided assistance.
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के कुआं गांव में आग लगने से बेघर हुए अनुसूचित जाति के एक परिवार से शुक्रवार को अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर गांव पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने परिवार को सहायता प्रदान करते हुए अफसरों से आवास योजना समेत अन्य लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही घर में आग लगाने वाले व्यक्ति के अवैध कब्जे की जांच कराते हुए उस पर बुलडोजर चलाने की बात कही।
विज्ञापन

कुआं गांव में 18 मार्च को अनुसूचित जाति की मानकुंवर श्रीवास के घर में आग लग गई थी। जिसमें उसका घर व उसके मवेशी झुलस गए थे। आरोप है कि मकान में एक व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री दिलीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह राजपूत, मध्य प्रदेश प्रभारी सीएल साहू व जिलाध्यक्ष रामसहाय राजपूत कुआं गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया। उन्होंने परिवार की मदद करते हुए दस हजार रुपये नगद व खाद्य सामग्री मुहैया कराई। मानकुंवर के घर की हालत देखी तो प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम चरखारी व सीओ से बातचीत की और लेखपाल से भी सहायता के बारे में जानकारी हासिल की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन ने मानकुंवर को आवास योजना समेत अन्य सभी लाभ दिलाए जाने की मांग रखी। साथ ही कहा कि अनुसूचित जाति की बस्ती के बीच बने आराेपी के अवैध कब्जे वाले मकान की जांच कराकर उसे बुलडोजर से गिराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed