फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Death anniversary of Money Pt Deendayal Upadhyay as dedication day

समर्पण दिवस के रूप में मनी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Tue, 11 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Death anniversary of Money Pt Deendayal Upadhyay as dedication day
महोबा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपाइयों ने सभी मंडलों व 128 सेक्टरों में कार्यक्रम कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सर्राफीपुरा सेक्टर के कबीर आश्रम में पं. दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर नगर महामंत्री राजेश चौरसिया, संतोष गुप्ता, तेजेंद्र पाटकार, आशीष शुक्ला समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने सुगिरा गांव के धनुषधारी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन कर पं. दीनदयान के जीवन पर प्रकाश डाला। महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री गोमती शर्मा ने कहा कि एकात्म मानववाद का जो मूलमंत्र भाजपा के संस्थापक ने लिया था, उसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर केशव अग्निहोत्री, आनंद द्विवेदी, चतुरसेन, माधव कुशवाहा, सुनील सोनी, वीरसिंह राजपूत, राजू रैकवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भुइयारानी स्थान पर पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वियोगी सास्वत ने कहा कि पं. दीनदयाल के विचारों पर चलकर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार करते हुए अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। इस मौके पर शांतनु तिवारी, जिला प्रभारी हरिसिंह वर्मा, हुकुम सिंह, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह, चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरहारी प्रतिनिधि के अनुसार रानी अवंतीबाई इंटर कालेज में दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें रामअवतार राजपूत, राकेश सिंह परिहार, कामता सक्सेना, प्रमोद दीक्षित, जयहिंद साहू, भरत मिश्रा आदि मौजूद रहे। श्रीनगर मंडल के भैरवगंज सेक्टर में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, सेक्टर संयोजक आशीष गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष अनूप सोनी, शेषनारायण तिवारी आदि ने पुष्प अर्पित कर पं. दीनदयाल के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed