{"_id":"64f4d42b337cb236a30e7d24","slug":"dead-body-of-young-man-found-chopped-on-railway-track-fear-of-murder-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1339-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: रेलवे ट्रैक पर कटा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: रेलवे ट्रैक पर कटा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Mon, 04 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बेलाताल के पास एक युवक का शव ट्रेन से कटा मिला। मृतक की बाइक 500 मीटर दूर खड़ी मिली। पास में शराब की शीशी व नमकीन भी मिली। ट्रैक किनारे से मोबाइल कवर और बैटरी बरामद हुई। परिजनों ने हत्या कर शव रेलपटरी में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से जनपद हमीरपुर के गहरौली निवासी परशुराम का पुत्र धर्मेंद्र (20) वर्तमान में शक्तिनगर महोबा में रहता था। वह जनपद कानपुर में रहकर एक कंपनी में काम करता था। रक्षाबंधन पर्व पर धर्मेंद्र राखी बंधवाने के लिए घर आया था। एक सितंबर को वह अपनी ममेरी बहन मन्नू को बाइक से छोड़ने पचपहरा गांव गया था। बहन को छोड़ने के बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह एसके महाविद्याल बेलाताल के पास से निकले रेलवे ट्रैक पर युवक का कटा शव मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड व अन्य कागजातों से उसकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना दी। मृतक का मोबाइल नहीं मिला जबकि पीछे का कवर व बैटरी पड़ी मिली। मृतक के चाचा अमृतलाल ने बताया कि उसका भतीजा दो दिन से लापता था। आशंका जताई कि कुछ लोगों ने पहले उसे शराब पिलाई और बाद में शव ट्रैक पर फेंक दिया। बाइक के पास से शराब की शीशी व नमकीन आदि मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की बड़ी बहन की चार माह पहले प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। अब युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।