फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dead body of newly married woman found hanging, accused of dowry death

Mahoba News: नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 15 Nov 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of newly married woman found hanging, accused of dowry death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के धवार गांव में नवविवाहिता का शव मकान के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर सीओ, नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पहुंच बारीकी से जांच की। मृतका की मां ने दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली चरखारी के करहराखुर्द गांव निवासी ज्योति (25) की शादी 29 मई 2023 को थाना महोबकंठ के धवार गांव निवासी बृजकिशोर यादव के इकलौते पुत्र चंदन यादव के साथ हुई थी। मंगलवार की देर शाम सास-ससुर पशुबाड़े गए थे जबकि पति दवा लेने के लिए मेडिकल गया था। देर रात जब वह वापस लौटा तो ज्योति का शव मकान के कमरे में साड़ी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार, नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा व थानाध्यक्ष यशवंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां कौशल्या का आरोप है कि ससुराल वाले ज्योति को दहेज कम मिलने की बात कहकर परेशान करते थे। जिसकी जानकारी पुत्री ने कई बार दी, लेकिन उसे समझाकर शांत करा दिया। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक मायके पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed