फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Daughters too are fulfilling their parents' dreams like sons

बेटियां भी बेटों की तरह कर रही मां-बाप का सपना पूरा

Thu, 12 Dec 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Daughters too are fulfilling their parents' dreams like sons
चरखारी (महोबा)। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी में गोष्ठी आयोजित की गई। जहां पर छात्राओं को अधिक परिश्रम और लगन के साथ पढ़ाई करने अपील की। वक्ताओं ने कहा कि अब बेटियां भी बेटों की तरह आगे बढ़कर मां-बाप का सपना पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य छत्रपाल स्वर्णकार ने कहा कि बदलते जमाने के साथ बहुत कुछ बदल गया है। अब छात्राएं भी मेहनत करके ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। कोई ट्रेन तो कोई एयरोप्लेन उड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति यह है कि अभिभावक भी बेटा-बेटियों में भेद न करके बेटियों को भी बेटों की तरह बाहर भेजकर उच्च शिक्षा दिला रहे हैं। इतना ही नहीं, बोर्ड परीक्षाओं में छात्राएं अक्सर छात्राओं को पीछे छोड़ रही हैं। कहा कि मां-बाप के पैसे का सदुपयोग करके छात्राओं को छात्रों की तरह मेहनत करके मां-बाप के विश्वास पर खरा उतरना चाहिए। इससे अन्य अभिभावकों को भी छात्राओं को अच्छी शिक्षा दिलाने के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने कहा कि सरकार द्वारा छात्राओं की सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। इससे छात्राएं निडर होकर स्कूल, कॉलेज व कहीं पर भी आ-जा सकती हैं। छात्राओं की मदद के लिए 1090, डॉयल 112 की सुविधा दी गई है। इन नंबरों पर कॉल करने पर पुलिस तत्काल मदद के लिए पहुंचेगी और फोन करने वाले का नाम, पता आदि गोपनीय रखा जाएगा। कहा कि अब छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। योगेंद्र चौबे ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में सभी छात्राओं को नारी गरिमा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed