फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dangal

बनारस के उमेश पहलवान ने कानपुर के रवि को दी पटखनी

Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dangal
दंगल में दमखम दिखाते पहलवान - फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। क्षेत्र के ग्योंडी गांव में इस वर्ष भी वार्षिक दंगल का आयोजन ग्योंडी-खन्ना संपर्क मार्ग पर मुक्तानंद इंटर कॉलेज के पास किया गया। दंगल में बनारस के उमेश पहलवान ने कानपुर के रवि पहलवान को पटखनी देकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ पूर्व प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह ने फीता काटकर किया। दंगल में छतरपुर, मध्य प्रदेश के मुकेश पहलवान ने धौहल के अभिषेक पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। इसी तरह हनुमानगढ़ी ,अयोध्या बजरंग पहलवान और धौहल के अतर सिंह के बीच कुश्ती हुई। इसमें बजरंगी पहलवान विजय हुए। जालौन, मथुरा, बांदा, हमीरपुर, समेत कई स्थानों ने आए पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। आयोजक अजीत प्रताप सिंह उर्फ भाई जी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन और पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्रीय पहलवानों को दम-खम दिखाने का मौका मिलता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान बलराम सिंह ,मनु अनुरागी, बाबू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका अनिल दिवेदी व विजय पाल सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed