फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dabangas beat Lekhpal-Kanugo when they selected land for cattle

गोशाला के लिए भूमि का चयन करने पर दबंगों ने लेखपाल-कानूनगो को पीटा

Sun, 28 Jul 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dabangas beat Lekhpal-Kanugo when they selected land for cattle
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुगिरा में गोशाला निर्माण के लिए भूमि चयन को लेकर बुलाई गई बैठक में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा और लेखपाल, कानूनगो के साथ मारपीट कर दी। जिससे गोशाला निर्माण के लिए भूमि का चयन नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर विधायक चरखारी ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए है।
विज्ञापन

ग्राम सुगिरा में गोशाला का निर्माण कराए जाने के लिए रविवार को बैठक बुलाई गई थी। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा किए गांव के कुछ दबंग भी बैठक में पहुंच गए। बैठक के बाद ग्राम समाज की बंजर भूमि गाटा संख्या 1019 और 1020 में तीन एकड़ भूमि गोशाला निर्माण कराए जाने के लिए चिह्नित की गई। तभी ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए लेखपाल नीरज और कानूनगो अशर्फी खान से मारपीट शुरू कर दी। दोनों कर्मचारियों को बचाने पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मधु विक्रांत की भी दबंगों ने पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह लेखपाल और कानूनगो का बचाव किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद हंगामा मच गया व ग्रामीण इधर-उधर भाग गए। जिससे गोशाला के लिए भूमि का चयन नहीं हो सका। इससे किसानों में खासी नाराजगी दिखाई दी। दोनों कर्मचारियों ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस को दी। उधर ग्राम प्रधान ने मोबाइल से चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को सूचना दी। चरखारी विधायक ने तत्काल अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed