फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Cut a bag of constables and blow five million jewels

कांस्टेबल का बैग काटकर पांच लाख के जेवर उड़ाए

Mon, 02 Mar 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cut a bag of constables and blow five million jewels
महोबा। रोडवेज बस से परिवार के साथ महोबा लौटते समय बदमाशों ने एक कांस्टेबल का बैग काटकर पांच लाख रुपये के जेवर और लगभग चार हजार रुपये की नगदी उड़ा दी। महोबा रोडवेज बस स्टैंड में उतरते समय बैग कटा देखा तो पति-पत्नी के होश उड़ गए। बैग खोला तो सोने-चांदी के जेवरात और चार हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दे दी है।
विज्ञापन

उरई निवासी कांस्टेबल करन सिंह एसपी ऑफिस महोबा में तैनात हैं। शनिवार को वह उरई से रोडवेज बस में यात्रा करके बच्चों के साथ महोबा आ रहे थे। उसका बैग सीट के पास रखा हुआ था। तभी बदमाशों ने हाथ की सफाई दिखाते हुए बैग काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। बैग की दूसरी चैन में रखे करीब चार हजार रुपये भी बदमाशों ने उड़ा दिए लेकिन इसके बाद भी पुलिस कर्मचारी और उसकी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

रोडवेज महोबा में उतरते समय बैग कटा देखा तो पत्नी रोने लगी। रोडवेज में सिपाही के साथ चोरी की घटना होने की जानकारी लगते ही भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में सिपाही ने कोतवाली महोबा में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed