{"_id":"5ff1ff098ebc3e3b6366f5f7","slug":"cultural-mahoba-news-knp603803581","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाआरती में शंखध्वनि के बीच गूंजे मातारानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाआरती में शंखध्वनि के बीच गूंजे मातारानी के जयकारे
विज्ञापन
महाआरती में गीत पेश करतीं छात्राएं
- फोटो : MAHOBA
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में रविवार कस्बा चरखारी के एक गेस्ट हाउस में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें शंख ध्वनि के बीच मातारानी के जयकारे गूंजे। इस दौरान भक्तों को साधना क्रियाओं की जानकारी दी गई। महाआरती में कस्बा समेत आसपास गांव के भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महाआरती में सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हाथों में पूजा की थाल लेकर भक्त मां की आराधना में लीन रहे। इस मौके पर शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश सचिव चंद्रेश सिंह ने कहा कि महाआरती के माध्यम से अनीति, अन्याय व अधर्म से दूर रहकर चरित्रवान जीवन जीने का संदेश दिया जा रहा है। तमाम लोग नशा व मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प ले रहे हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री योगेंद्र तिवारी ने कहा कि मां की साधना से ही जीवन की ऊंचाई को प्राप्त कर सकते हैं। टीम प्रमुख ममता सिंह ने कहा कि जब-जब समाज में परिवर्तन आया है नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बहनें अपनी शक्ति को पहचाने और युग परिवर्तन की यात्रा में अपने जीवन को समर्पित करें। महाआरती में तहसील उपाध्यक्ष बघराज सिंह, प्रदेश महासचिव योगेंद्र अवस्थी, पप्पू सिंह चौहान, छोटे सिंह राजपूत, सत्य प्रकाश, नीतू, संध्या, रेखा समेत तमाम भक्त मौजूद रहे।