फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CT scan services halted due to waterlogging; patients inconvenienced.

Mahoba News: जलभराव से सीटी स्कैन ठप, मरीज परेशान

Sat, 26 Sep 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
CT scan services halted due to waterlogging; patients inconvenienced.
फोटो 26 एमएएचपी 04 परिचय-जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मोटर लगाकर इस तरह निकाला जा रहा भर
महोबा। दो दिन की लगातार बारिश के चलते जिला अस्पताल परिसर और सीटी स्कैन कक्ष में पानी भर गया है। इसके कारण शनिवार को सीटी स्कैन सेवा ठप हो गई, जिससे मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन मोटर लगाकर कक्ष से पानी निकालने में जुटा है।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश के कारण सीटी स्कैन कक्ष में प्रवेश मुश्किल हो गया। प्रतिदिन औसतन 20 से 25 मरीज सीटी स्कैन के लिए आते हैं। सेवा बंद होने से मरीजों को दूसरे जनपदों का सहारा लेना पड़ रहा है। सीटी स्कैन प्रभारी ने मंगलवार तक सुविधा शुरू होने की उम्मीद जताई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने जल्द ही सुविधा बहाल होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




अस्पताल की ओपीडी में 150 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 71 ब्लड सैंपल एकत्र किए गए। इनमें से आठ मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले, जिनके सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए भेजे गए। मलेरिया और टाइफाइड के 16-16 सैंपल नेगेटिव पाए गए। डॉ. सुरेश कुमार ने मौसम बदलाव के मद्देनजर बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने खानपान में सतर्कता और तत्काल चिकित्सक से परामर्श का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed