{"_id":"67e1a1fe274a0974010d17a7","slug":"crop-grown-on-government-land-confiscated-money-deposited-for-sale-mahoba-news-c-225-1-mah1001-113231-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सरकारी भूमि में उगाई फसल जब्त, बिक्री की जमा कराई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सरकारी भूमि में उगाई फसल जब्त, बिक्री की जमा कराई रकम
Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। तहसील चरखारी के मौजा निबुआरी में सरकारी भूमि पर कब्जा कर उगाई गई फसल सोमवार को राजस्वकर्मियों ने जब्त कर ली। इसके बाद फसल की हार्वेस्टर मशीन से मड़ाई कराकर उसे मंडी में बेचा गया।इसकी रकम सरकारी खाते में जमा कराई गई।
तहसील क्षेत्र के मौजा निबुआरी में पौधरोपण के लिए सरकारी भूमि आरक्षित है। यहां गाटा संख्या 404 की 0358 हेक्टेयर भूमि पर रिवई गांव निवासी जाहिर सिंह ने जबरन कब्जा कर मटर व चना की फसल बो दी थी। जानकारी मिलने पर लेखपाल ने विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। एसडीएम के निर्देश पर 24 दिसंबर 2024 को जाहिर सिंह के खिलाफ कोतवाली चरखारी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एसडीएम के निर्देश दिए नायाब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में कानूनगो बारेलाल व लेखपाल दिनेश निरंजन हार्वेस्टर मशीन के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध कब्जा कर उपजाई गई फसल जब्त कर ली। उपज मंडी में बेचकर फसल बिक्री की रकम 13,500 रुपये को राजस्व खाते में जमा कराए गए।