फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   70 farmers received fertilizer; 80 token holders left disappointed again.

Mahoba News: 70 किसानों को मिली खाद, 80 टोकनधारी फिर निराश

Thu, 15 Oct 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
70 farmers received fertilizer; 80 token holders left disappointed again.
अजनर (महोबा)। साधन सहकारी समिति अजनर में आठ दिन के इंतजार के बाद बुधवार को डीएपी खाद का वितरण शुरू हुआ। इस दौरान अव्यवस्थाओं के चलते अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिली। शेष बचे 150 टोकनधारियों में से सिर्फ 70 को ही खाद मिली जबकि 80 किसानों को एक बार फिर निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को समिति में 500 बोरी डीएपी खाद उपलब्ध थी। सुबह से ही खाद मिलने की उम्मीद में किसान समिति परिसर में पहुंचने लगे लेकिन पॉस मशीन के खराब होने से खाद का वितरण शुरू नहीं हो सका। दोपहर करीब एक बजे मशीन चालू होने पर खाद का वितरण शुरू हुआ। शाम तक 200 बोरी खाद का ही वितरण हो सका। टोकन मिलने के बाद भी अधिकांश किसानों को खाद न मिलने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। टोकन वितरण में भी मनमानी के आरोप लगाए।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार प्रमित सचान ने समिति पहुंच किसानों से वार्ता की और नियमानुसार खाद वितरण का भरोसा दिया। वहीं समिति के सचिव भूपकिशोर ने बताया कि बुधवार को 500 बोरी डीएपी में से 200 बोरी का वितरण किया गया। शेष खाद का वितरण बृहस्पतिवार को पहले से टोकन प्राप्त कर चुके शेष किसानों को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने किया बमरारा समिति की निरीक्षण
चरखारी। डीएम प्रभास कुमार के निर्देश पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सहकारी समिति बमरारा में खाद वितरण का निरीक्षण किया। एसडीएम ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री व आधार कार्ड से मिलान कर ही वितरण करने के निर्देश दिए। कहा कि खाद का वितरण किसानों को उनके रकबे के हिसाब से एक एकड़ पर एक बोरी और एक किसान को अधिकतम पांच बोरी तक किया जाए। उन्होंने किसानों से खाद वितरण के संबंध में पूछताछ की। किसानों ने बताया कि खाद सिर्फ सदस्यों को दी जा रही है। एसडीएम ने सचिव को निर्देश दिए कि 60 फीसदी सदस्यों व 40 फीसदी अन्य किसानों को खाद का वितरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed