{"_id":"5a789fa34f1c1b83268b8a59","slug":"youth-killed-six-wounded-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में युवक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटनाओं में युवक की मौत, छह घायल
mahoba
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई वही आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
मध्यप्रदेश के थाना गौरिहार के ग्राम अलीपुरा निवासी हल्के राय (28) पुत्र जग्गूलाल रविवार रात बाइक से अपने साथी कल्लू सिंह के साथ थाना खरेला के ग्राम पाठा जा रहा था। रास्ते में ग्राम शिवहार के समीप बाइक फिसल गई। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां हल्के राय की मौत हो गई जबकि कल्लू सिंह की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
दूसरी घटना महोबा-लौडी मार्ग में घटी। ग्राम इटवा निवासी अरविंद यादव (30) पुत्र मइयादीन अपने साथी बद्री प्रसाद रैकवार (40) के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में सड़क पर एकाएक आए मवेशी को बचाने में बाइक फिसल गई। जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
इसी प्रकार ग्राम उटियां निवासी कुलदीप (25) पुत्र बैजनाथ, मोहल्ला भटीपुरा निवासी राजू यादव (24) पुत्र गयाप्रसाद व शेखू नगर निवासी मानवेंद्र सिंह (25) पुत्र वीर सिंह अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।