{"_id":"6aed4845feb767b1e10a07cc","slug":"bina-fire-horror-15-year-old-daughter-succumbs-to-burn-injuries-after-mother-aunt-arrested-sagar-news-c-1-1-noi1338-4911845-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर: बीना में दिल दहला देने वाला अग्निकांड, मां के बाद 15 वर्षीय बेटी आयुषी ने भी तोड़ा दम, देवरानी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर: बीना में दिल दहला देने वाला अग्निकांड, मां के बाद 15 वर्षीय बेटी आयुषी ने भी तोड़ा दम, देवरानी गिरफ्तार
Fri, 06 Nov 2026 01:09 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:09 PM IST
सार
ग्राम गोदना में आगजनी की घटना में झुलसी 15 वर्षीय आयुषी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उसकी मां गिरजाबाई ने दम तोड़ दिया था। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते देवरानी ने मां-बेटी को कमरे में बंद कर आग लगाई थी।
विज्ञापन
आरोपी काजल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोदना में हुए दिल दहला देने वाले अग्निकांड में एक और दर्दनाक खबर सामने आई है। देवरानी द्वारा लगाई गई आग में झुलसी 15 वर्षीय किशोरी आयुषी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मां गिरजाबाई के बाद बेटी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और भारी आक्रोश की लहर है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी देवरानी काजल को अपने पति और जेठानी गिरजाबाई के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी विवाद के चलते काजल ने कथित तौर पर अपनी जेठानी गिरजाबाई और उसकी 15 वर्षीय बेटी आयुषी को कमरे में बंद कर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: छतरपुर: कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा दुकानदार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से दोनों मां-बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान गिरजाबाई की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से झुलसी आयुषी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बर्न वार्ड में उपचार चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात आयुषी ने भी जिंदगी की जंग हार गई।
बीना थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी देवरानी काजल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार में मां-बेटी की दर्दनाक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

