फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth gets life imprisonment in rape case

बलात्कार के मामले में युवका को आजीवन कारावास

Wed, 28 Feb 2018 11:20 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 28 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
महोबा। अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष कुमार मौर्या ने युवती को अगवाकर उसके साथ 11 माह तक बलात्कार किए जाने के मामले में आरोपी जसवंत लोधी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ ही 20 हजार रूपये का जुर्माना ठोंका। अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया हैै।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र एक ग्राम निवासी युवती 16 अक्टूूबर 2013 को शौच क्रिया के लिए गई थी। जिसे ग्राम छिकहरा निवासी जसवंत लोधी बहला फुसलाकर शादी करने के बहाने भगा ले गया था और मप्र के भिंड में 11 माह तक रखा और उसके साथ बलात्कार करता रहा। युवती ने फोनकर परिजनों को बताया कि वह भिंड में है। सूचना मिलने पर परिजन उसे ले आए। इस दौरान युवती एक बच्चे की मां बन चुकी थी। युवती ने महोबा आकर जसवंत लोधी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने चार्जशीट अदालत में पेश कर दी थी।
विज्ञापन


बुधवार को विद्वान न्यायादीश ने दोनों पक्षों की गवाह और बहस सुनने के बाद गुण दोष के आधार पर जसवंत सिंह लोधी को बलात्कार का दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 20 हजार रूपये का जुर्माना भी ठोंका। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। धारा 363 में तीन साल, धारा 366 में पांच साल और धारा 376 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सभी सजा साथ साथ चलेगी। इस मुकदमे की पैरवी सरकार पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता इरेंद्र बाबू ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed