{"_id":"6a8a124428681504f5082bed","slug":"zero-traffic-on-the-delhi-lucknow-highway-kanwariyas-occupy-both-lanes-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-976209-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, दोनों लेन में कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, दोनों लेन में कांवड़िये
विज्ञापन
मुरादाबाद। सावन माह के अंतिम सोमवार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के साथ ही दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर रविवार की सुबह छह बजे से जीरो ट्रैफिक करने का निर्णय लिया है। इसके बाद हाईवे की दोनों लेन में कांवड़ियों और उनके वाहन ही चलेंगे। इस दौरान भारी वाहन और हल्के वाहन बदले मार्ग से चलाए जाएंगे।
एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे से दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। इसके बाद मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन बृजघाट जाने वाले कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे जबकि दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाली लेन में गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़िये और उनके वाहन चलेंगे। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। यह व्यवस्था सोमवार की दोपहर दो बजे तक लागू रहेगी।
--
फव्वारा से दिल्ली रोड जीरो प्वाइंट तक बाइक भी नहीं चलेंगी
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर गागन नदी का दो पुल हैं लेकिन एक पुल पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण एक पुल से ही आने और जाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। रविवार को दिल्ली रोड से ही कांवड़िये शहर की ओर आएंगे। इस लिए पुल पर अधिक दबाव बढ़ने के कारण रविवार की सुबह छह बजे से फव्वारा चौराहा से दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट बाइकों के संचालन पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
-- -
यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
- शाहजहांपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रैक्टर और मालवाहक भारी वाहन और हल्के वाहन बदायूं, बबराला, नरौरा और बुलंदशहर होकर दिल्ली जाएंगे और इसी रास्ते से वापस आएंगे।
- बरेली और रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन और हल्के वाहन शाहबाद, बिलारी, सिरसरी, चौधरी सराय, गवां से नूरपुर तिराहा से बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर जाएंगे। यह वाहन चौधरी सराय चौकी संभल से गवां रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़कर जा सकेंगे।
- मुरादाबाद से मेरठ और दिल्ली जाने वाले भारी वाहन और हल्के वाहन गागन तिराहा, मैनाठेर, सिरसी, संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर और हापुड़ होकर जाएंगे। यह वाहन संभल के गवा रोड होते हुए खिरनी कट से गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ कर भी जा सकते हैं।
- दिल्ली-गाजियाबाद से रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले भारी वाहन और हल्के वाहन हापुड़, सिंभावली, डिबाई, नरौरा और बदायूं के रास्ते भेजे जाएंगे। यह वाहन हापुड़ के सिंभावली कट से गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़कर भी सकते हैं।