फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Withdrawal by killing younger brother immediately after drunkenness

नशा न छोड़ने पर छोटे भाई की सरिये से हमलाकर हत्या

Wed, 20 Mar 2019 12:15 AM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 Mar 2019 12:15 AM IST
सार

दो माह पहले जेल से छूटकर आया था बड़ा भाई

विज्ञापन
Withdrawal by killing younger brother immediately after drunkenness
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा बंधानवार्ड में शराब और गांजा न छोड़ने से परेशान बड़े भाई ने छोटे भाई की सरिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर दो माह पहले जेल से छूटकर आया था। घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा ने कोतवाली महोबा में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नयापुरा बंधानवार्ड निवासी किशोरी (55) पुत्र फुल्ली ढीमर गांजा और शराब का लती था। गांजे और शराब के लिए पैसे का इंतजाम न होने पर करीब 30 साल पहले 18 साल की आयु में उसने मोहल्ले की ही एक वृद्ध महिला के हाथ के सोने के कंगन उतारने का प्रयास किया था, विरोध करने पर किशोरी ने वृद्धा के सिर पर ईंटों से हमलाकर दिया था और कंगन लूटकर भाग गया था। वृद्धा की हत्या के मामले में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिता की मौत के बाद किशोरी की पैरवी नहीं हो सकी। जिससे वह पूरी सजा काटकर 30 साल बाद घर लौटा है। जेल में हर पल नशे का पछतावा करता रहा और पूरी तरह शराब, गांजा छोड़ दिया।
विज्ञापन

किशोरी के जेल से लौटने के बाद उसका छोटा भाई ग्यासी ढीमर पुत्र फुल्ली ढीमर गांजा और शराब लती हो गया था। किशोरी ने अपने छोटे भाई को शराब और गांजा छोड़ने के लिए मना किया लेकिन उसने एक नहीं मानी। कई बार मोहल्ले के लोगों को भी किशोरी ने एकत्र कर उसे समझाने का प्रयास कराया। लेकिन उसने नहीं सुनी। आए दिन शराब पीकर उपद्रव करने से भाई भी आजिज आ चुका था। सोमवार की रात को ग्यासी ने शराब पीकर जमकर उपद्रव किया। किशोरी ने काफी समझाया और धमकी दी लेकिन उसने एक नहीं मानी और किशोरी से गालीगलौज करने लगा। इससे नाराज होकर किशोरी ने उस पर सरिये से प्रहार कर दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा कल्लू ने घटना की रिपोर्ट भतीजे किशोरी के खिलाफ दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह पहले जेल से छूटकर आया था बड़ा भाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed