फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers on the wedding attack

ग्रामीणों ने बारातियों पर किया हमला

Thu, 01 Dec 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers on the wedding attack
fight
महिलाओं से छीटाकसी का विरोध करने पर ग्रामीणों ने बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में सात बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में महिलाओं की छीना छपटी कर जेवर लूट ले गए।  ग्रामीणों के हमले से जनवासे में भगदड़ मच गई। सैनिक (दूल्हा) ने आठ लोगाें के खिलाफ तहरीर दी है। सुबह गुरुवार को पुलिस की देखरेख में भांवरें पड़ी। 
विज्ञापन


थाना खरेला के ग्राम पहरेथा निवासी प्रभुदयाल ने अपने बेटे सुखराम राजपूत की शादी कोतवाली चरखारी के ग्राम गोरखा में तय कर दी थी। सुखराम कारगिल में सैनिक के पद पर तैनात है। बुधवार रात सैनिक सुखराम की बारात गोरखा गांव पहुंची। तभी भोजन के दौरान गांव के कुछ लोगाें ने महिलाओं के साथ छींटाकशी कर दी। इससे बारातियों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष के लोगाें से समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


जयमाला के बाद कुछ बाराती जनवासे में आराम करने चले गए। तभी आठ लोगों ने जनवासे में मौजूद बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इससे दूल्हा का बहनोई प्रेमचंद्र, रामकुमार सहित सात बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। बारातियों की मारपीट की खबर लगते ही रात में भांवरों का कार्यक्रम रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक ने गुरुवार को सुबह कोतवाली चरखारी में रामनारायण, कृपाल, राजू, सुरेश कुमार सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट किए जाने की तहरीर दे दी है। गुरुवार को ही पुलिस की देखरेख में शादी संपन्न कराई गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed