फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncle shot the nephew in the ground dispute

जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी

Tue, 20 Feb 2018 11:37 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 20 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
कनकुआं (महोबा)।
विज्ञापन

 थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। गोली कंधे के नीचे लगने से वह गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे 100 डायल गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घटना के बाद चाचा मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।

थाना हरपालपुर के ग्राम कैथोकर निवासी गोरीशंकर, दीनदयाल और सूरज यादव तीन भाइयों की थाना महोबकंठ के ग्राम कोटरा में करीब 21 बीघा जमीन है। तीन भाइयों में एक भाई दीनदयाल की शादी नहीं हुई। जिससे दीनदयाल का भतीजा शिवचरन व दूसरा भतीजा सोनू दीनदयाल की जमीन अपने अपने नाम कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर दोनो चचेरे भाइयों में शिवचरन पुत्र गोरीशंकर व सोनू पुत्र सूरज का विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर शिवचरन का बेटा अरविंद यादव बीच-बचाव करने लगा। जिससे विवाद और बढ़ गया। विवाद से नाराज सोनू ने अपने भतीजे अरविंद को खेत में तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली अरविंद यादव के कंधे में धंस गई। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने 100 डायल गाड़ी से आनन फानन में उसे सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल अरविंद यादव के पिता शिवचरन ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में सोनू यादव के खिलाफ दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed