फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two homes and two million stolen jewelery

दो घरों में जेवर समेत दो लाख की चोरी

Wed, 07 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 07 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two homes and two million stolen jewelery
चोर
कोतवाली चरखारी के ग्राम गौरहारी में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों में धावा बोल कर नगदी सहित करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। आहट पाकर गृहस्वामी के पुत्र के जाग जाने पर बदमाश उसे मारपीट कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना से गांव में भय व दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्राम गौरहारी
विज्ञापन


निवासी दुलीचंद्र पुत्र बालादीन मंगलवार की रात परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था। तभी रात के समय चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर घुस गए और कमरे का ताला तोड़ कर बक्सों में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी प्रेमचंद्र के मकान में धावा बोला। चोर प्रेमचंद्र के घर से 10 हजार की नगदी
विज्ञापन


व सोने चांदी के जेवर चुरा कर भाग रहे थे, तभी बदमाशों की आहट पाकर प्रेमचंद्र का बेटा अरविंद जाग गया, उसने चोरों को देख कर शोर मचा दिया। इससे गुस्साए चोरों ने उसकी पिटाई कर दी और सामान लेकर भाग गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना रात में ही चौकी व कोतवाली चरखारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थलों का मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है। चरखारी कोतवाली प्रभारी कमलेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed