{"_id":"5cddb4e1bdec22076357a695","slug":"two-children-die-from-the-death-of-saraibari","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारबाड़ी के करंट से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तारबाड़ी के करंट से दो बच्चों की मौत
Fri, 17 May 2019 12:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 12:37 AM IST
सार
नहाने के बाद तारबाड़ी में गीले कपड़े डालते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद बिलखती मां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा। अन्ना जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेतों में लगी तारबाड़ी में छोड़ा गया करंट दो ममेरे भाइयों के लिए काल बन गया। गुरुवार को हैंडपंप पर नहाने गए दोनों ममेरे भाइयों ने जैसे ही गीले कपड़े तारबाड़ी पर डाले, वे कंरट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने शहर कोतवाली में किसान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जनपद सतना के थाना मैहर क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी मुकेश अपने बेटे रवि (12) और भांजे अमन (10) के साथ महोबा कोतवाली के ग्राम पलका में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। गुरुवार सुबह 8 बजे रवि और अमन गांव में ही लगे एक हैंडपंप में नहाने गए। दोनों ने हैंडपंप पर नहाया। पास ही, विनोद नामदेव पुत्र जगदीश नामदेव के खेत में तारबाड़ी लगी थी, जिसमें करंट दौड़ रहा था। दोनों बच्चे मध्य प्रदेश के होने के कारण उन्हें इसकी भनक तक नहीं थी। नहाने के बाद जैसे ही दोनों बच्चों ने गीले कपड़े तारबाड़ी पर डाले दोनों तारबाड़ी से चिपक गए। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आनन-फानन में तारबाड़ी में पड़े करंट के नंगे तार हटाए, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बच्चों की मौत से मृतक के परिजनों में खासा गुस्सा है। सीओ सदर जटाशंकर राव और कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की। घटना के बाद किसान फरार हो गया। पुलिस किसान की तलाश में जुटी है। दो बच्चों की मौत से ग्रामीण गमगीन हैं।