{"_id":"5894bbc74f1c1bce22e801e1","slug":"truck-collided-with-the-bus-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई बस, छह यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से टकराई बस, छह यात्री घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज कराते घायल व क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में पचपहरा मोड़ के पास चार पहिया वाहन को बचाने में रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक समेत आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे महोबा डिपो की रोडवेज बस सवारियां भरकर बांदा जा रही थी। तभी हाईवे में पचपहरा मोड़ के आगे महाकाल एचपी पेट्रोल पंप के पास ओवर टेक कर रहे चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में रोडवेज बस का चालक फारुख (25) पुत्र महमूद अली निवासी समदनगर, बस परिचालक मोहम्मद हनीफ (40) पुत्र दीन मोहम्मद निवासी समदनगर के अलावा यात्री सुनील (21) पुत्र पूरन निवासी हमीरपुर चुंगी, सेवाराम (28) पुत्र पंचा कुशवाहा निवासी ग्राम पहरा व मुन्नालाल समेत आधा दर्जन यात्री शामिल है। दुर्घटना में रोडवेज बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हुए है।