फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Truck collapses in Khoot, killed in middle-aged

गुमटी तोड़ खड्ड में गिरा ट्रक, अधेड़ की मौत

Wed, 21 Mar 2018 11:11 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 21 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Truck collapses in Khoot, killed in middle-aged
खाई में पलटे ट्रक में लगी आग व आग से धू-धूकर जलता ट्रक - फोटो : amarujala
महोबा।
विज्ञापन

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में किड़ारी फाटक के समीप तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक चाय की गुमटी से टकराकर खड्ड में पलट गया। हादसे में गुमटी के अंदर सो रहे अधेड़ की मौके पर मौत हो गई, ट्रक में आग लग गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी निवासी मन्नू रैकवार (55) रेलवे फाटक किड़ारी के पास चाय पान की गुमटी किए है। मन्नू मंगलवार को अपनी गुमटी में सो रहा था। बुधवार सुबह महोबा से कानपुर की ओर जा रहा ट्रक किड़ारी फाटक के समीप अनियंत्रित हो गया और गुमटी को कुचलते हुए सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में गुमटी के अंदर सो रहे मन्नू रैकवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यूपी 100 पुलिस ने मन्नू को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में लगी पर काबू पाया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की पत्नी मीना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक और मालिक की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed