{"_id":"5ad396c44f1c1b9f098b4b68","slug":"tractor-trolley-driver-dies-four-injured-in-potholetractor-trolley-driver-dies-four-injured-in-pothole","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में गिरा ट्रैक्टर-ट्राली, चालक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड्ड में गिरा ट्रैक्टर-ट्राली, चालक की मौत, चार घायल
mahoba
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:45 PM IST
सार
-ट्रक की ट्रैक्टर में भिड़ंत हो जाने से हुआ हादसा
- दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल
विज्ञापन
विस्तार
महोबा। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से डस्ट लादकर आ रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से भाग निकला।
थाना कबरई के ग्राम गंज निवासी शिवम (18) पुत्र संतोष सिंह डालापुर स्थित क्रेशर प्लांट से डस्ट लादकर लौट रहा था। टैक्टर ट्राली में पांच लोग सवार थे। डालापुल के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली समेत असंतुलित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। चीख पुकार सुन दौड़े स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दुर्घटना में घायल संजय (15) पुत्र जमुना, दीपू (18) पुत्र चुन्नीलाल, हिमांशु (20) पुत्र राजूसिंह व राहुल पुत्र मुन्नीलाल का उपचार चल रहा है। शिवम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।