{"_id":"58cd79db4f1c1b947d32a852","slug":"thousands-of-goods-transported-by-the-thieves-from-the-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
दुकान की गोलक दिखाता दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पुलिस की निष्क्रियता से शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुख्य बाजार में पिछले तीन माह में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन आजतक एक भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। शुक्रवार देर रात मुख्य बाजार स्थित पटवा की दुकान से चोरों ने 30 हजार रुपये नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया।
शहर के मोहल्ला जारीगंज निवासी महेंद्र पाटकार की मुख्य बाजार में दुकान है। जिसमें वह मंगलसूत्र में मोती लगाने व माला गोदने का काम करता है। शुक्रवार को वह रोज की तरह रात आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात किसी समय चोर उसकी दुकान के ऊपर की दीवार तोड़कर अंदर चले गए। इसके बाद दुकान में रखे 30 हजार रुपये नगद, 100 ग्राम चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। शनिवार को महेंद्र दुकान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि दुकान में रखे गोलक से 30 हजार रुपये चोरी हो गए है।
साथ ही चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। सीओ जितेंद्र दुबे व कोतवाल पंकज पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि शहर के मुख्य बाजार में तीन माह में आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं। पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है।