{"_id":"5856b9254f1c1be10ac05ecd","slug":"theif-stole-three-lacks-rupees-ornaments","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने उड़ाए तीन लाख के आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टप्पेबाजों ने उड़ाए तीन लाख के आभूषण
अमर उजाला/महोबा
Updated Sun, 18 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
शहर के प्राइवेट बस स्टैंड में स्थापित ज्वैलर्स की दुकान से टप्पेबाजों ने तीन लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग पार कर दिया। टप्पेबाजों के जाने के बाद जब दुकानदार ने बैग गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंप दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी शिवनारायण पुत्र परमसुखी सोनी की प्राइवेट बस स्टैंड में शिवा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार की शाम शिवनारायण बाहर गया था, जबकि उसके पिता दुकान पर बैठे थे। तभी दो युवक आए और मंगलसूत्र खरीदने की बात कहने लगे। दुकानदार ने बैग निकालकर कई वैरायटी के मंगलसूत्र दिखाए।
एक मंगलसूत्र पसंद करने के बाद युवकों ने तौल कराई। युवकों ने 200 रुपये जमा करते हुए बाजार से लौटकर आने पर मंगलसूत्र ले जाने की बात कही और चले गए। इस दौरान युवकों ने टप्पेबाजी कर दी और आभूषण से भरा बैग गायब कर दिया।
विज्ञापन
युवकों के जाने के बाद जब परमसुख ने बैग गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना अन्य सर्राफा व्यापारियों को दी।
तब एक दर्जन व्यापारी शहर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर सौंपी। पीड़ित ने बताया कि बैग में करीब नौ तोला सोने के आभूषण थे जिन्हें टप्पेबाज ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।