{"_id":"6acced2636fb6fc027032011","slug":"thieves-stole-cash-and-goods-worth-rs-51000-from-a-tourists-car-shimla-news-c-19-sml1002-802544-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सैलानियों की गाड़ी से 51 हजार \nकी नकदी व सामान ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सैलानियों की गाड़ी से 51 हजार की नकदी व सामान ले गए चोर
विज्ञापन
लिफ्ट के पास पार्किंग में खड़ी की थी गाड़ी
सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में पार्किंग और सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को चोर निशाना बना रहे हैं। ताजा मामले में लिफ्ट के पास पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से अज्ञात चोरों ने 53 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चुरा लिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी के आसपास दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार उत्तराखंड निवासी शबाना अहमद अपने पति और अन्य लोगों के साथ शिमला घूमने आई थीं। नौ अक्तूबर को उन्होंने अपनी गाड़ी लिफ्ट के समीप पार्किंग में खड़ी की और घूमने चली गईं। रात को जब वह वापस लौटीं तो गाड़ी से सामान गायब मिला। चोर गाड़ी से करीब 53 हजार रुपये नकद, एक घड़ी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान ले गए। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी के आसपास दिखाई दे रहा है। पुलिस संदिग्ध की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। इससे पहले भी शहर में सड़कों के किनारे खड़े वाहनों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। आईजीएमसी के पास सड़क पर खड़े वाहनों को भी निशाना बनाया जा चुका है। वहीं बालूगंज थाना क्षेत्र में एक गाड़ी से 12 लाख रुपये कीमत की घड़ी चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा, सड़क किनारे खड़े वाहनों के पहिये चोरी करने और उनमें तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।