{"_id":"5898aa0c4f1c1b895237896c","slug":"the-young-man-was-troubled-by-infighting-death-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
थाना कबरई के गांव महेबा में घरेलू कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
गांव महेबा निवासी दिनेश सचान (35) पुत्र गंगाप्रसाद की पहली पत्नी की आठ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के दो वर्ष बाद दिनेश ने दूसरी शादी कर ली थी। आर्थिक तंगी के चलते युवक का आए दिन घर पर विवाद होता था। रविवार की रात दिनेश ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों को सोमवार की सुबह इसकी जानकारी हुई। घटना की सूचना तत्काल थाना कबरई पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष खन्ना अमित भड़ाना का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। युवक के आत्महत्या करने का कारण पता किया जा रहा है।