फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The sleeping couple, the thieves took away the goods of millions

सोते रहे दंपति, चोर उड़ा ले गए लाखों का माल

Thu, 20 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 20 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
The sleeping couple, the thieves took away the goods of millions
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : crime
शहर के मोहल्ला गांधीनगर में बुधवार की रात चोरों ने एक मकान से जेवरात और नगदी समेत करीब चार लाख रुपये का सामन ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर में पस्तौर गली निवासी नीरज राजपूत और उनकी पत्नी कमलेश कूलर खराब हो जाने से बाहर के कमरे में सो गए।

चोरों ने छत से बरामदे में प्रवेश किया और चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़ अलमारी से 15 हजार रुपये, सोने का हार, दो झुमकी, नथनी, चूड़ी, चांदी के सात सिक्के, पांच जोड़ी पायल सहित करीब चार लाख का समान लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह दंपति को कमरे का ताला टूटा देख मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। घटना स्थल से 100 कदम की दूरी पर जिला परिषद मैदान में डेरा जमाए घुमंतू परिवारों के सामानों की पुलिस ने चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed