{"_id":"58e28cb14f1c1bf0125b42e7","slug":"tavera-hit-the-bike-2-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टवेरा-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टवेरा-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो कुलपहाड़ महोबा।
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
टवेरा-बाइक की आमने सामने की भिड़ंत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ महोबा।
कानपुर सागर हाइवे पर टवेरा गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की भिड़त हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां बाइक चालक को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
कुलपहाड़ कस्बे के यादवनगर निवासी पुष्पराज यादव 35 पुत्र इंद्रपाल यादव बैंदो इंटर कालेज में लिपिक के पद पर तैनात है। सोमवार को वह अपने मित्र ज्ञानेंद्र राजपूत के साथ बैंदो गांव से अपने घर कुलपहाड़ बाइक से लौट रहे थे। तभी भरवारा गांव के समीप लोहिया पुल के सामने कुलपहाड़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।
घायल बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ ले जाया गया। यहां पुष्पराज को गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। हेलमेट लगाकर गाड़ी चला रहे ज्ञानेंद्र तिवारी को घटना में कम चोट आई, उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना के बाद टवेरा गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, दुर्घटना में बाइक के परखचे उड़ गए।