{"_id":"5824aac34f1c1b7304b37a70","slug":"students-parents-are-missing-cut-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के गायब होेने पर अभिभावकों ने काटा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों के गायब होेने पर अभिभावकों ने काटा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप सिंह आवासीय विद्यालय के आधा दर्जन छात्रों के भाग जाने पर अभिभावकों ने विद्यालय में जमकर हंगामा काटा और पुलिस को बच्चों के गायब होने की तहरीर दी। इसपर पनवाड़ी पुलिस ने विद्यालय के प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है।महाराणा प्रताप सिंह आवासीय विद्यालय पनवाड़ी में
करीब 150 से ज्यादा छात्र कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में खानपान की अच्छी व्यवस्था न होने और टीचरों द्वारा मारपीट किए जाने से नाराज आधा दर्जन से ज्यादा छात्र बुधवार को विद्यालय से भाग गए थे। दो दिन तक बच्चों के न आने पर प्रबंधक व टीचर गुपचुप
तरीके से तलाश करते रहे और चार बच्चों को खोज निकाला। लेकिन दो बच्चे दो दिन तक विद्यालय नहीं पहुंचे। इसके बाद भी प्रबंधक ने अभिभावकों को सूचना नहीं दी।ग्राम तुर्रामुहार निवासी आनंद और पीयूष कक्षा तीन के छात्र हैं। जो विद्यालय से भागने के बाद रास्ता भटक गए और जखा गांव में बले सौर
विज्ञापन
ऊर्जा प्लांट में छिप गए। गुरुवार को प्लांट के कर्मचारियों ने बच्चों को देखा तो वह रोने लगे। प्लांट के कर्मचारियों ने पनवाड़ी पुलिस को सूचना दी। पुलिस बच्चों को थाने ले गई और अभिभावकों को जानकारी दी। इस पर अभिभावक भड़क गए और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने
अभिभावकों की तहरीर पर प्रबंधक अरविंद कुमार को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अनीता चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।