{"_id":"57449f6f4f1c1ba22c690d96","slug":"stealing-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों और एक दुकान से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों और एक दुकान से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 25 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर(महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में सोमवार रात चोरों ने तीन सगे भाईयों के घरों और एक मोबाइल शाप का ताला तोड़ करीब 3.80 लाख से अधिक के जेवर और 52 हजार नगदी समेत भारी मात्रा में सामान चुरा ले गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
ग्राम सलारपुर निवासी ओमप्रकाश रैकवार के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने घर में घुसकर कमरों में रखे बक्सों का ताला तोड़कर सात तोला सोना और एक किलो चांदी व अन्य सामान चोरी कर कर ले गए। चोर उसके भाई तुलाराम के मकान में घुस गए यहां से सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामग्री चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके भाई भुवानीदीन के मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बक्से में रखी एक किलो चांदी और 49 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। चोर कुछ बक्से लेकर घर से दूर एकांत में ले गए और उनमें से सामान निकाल कर खाली बक्से वहीं पर फेंक गए।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह लोग गर्मी के चलते छतों पर सो रहे थे। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। इधर, बेलाताल तिराहे पर एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर 40 मोबाइल, 15 मेमोरी कार्ड, 35 सिमकार्ड, तीन हजार रुपये नकद व अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार संजीव राजपूत ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन