फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shot dead in hospital premises, four injured

अस्पताल परिसर में गोली चली, चार घायल

Wed, 05 Jun 2019 12:37 AM IST
mahoba Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shot dead in hospital premises, four injured
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala
बेलाताल (महोबा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में इलाज कराने आए प्रधान के पति की दोनाली बंदूक से अचानक फायर हो जाने से चार लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। जिससे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई। घायलों को पीएचसी बेलाताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम बगवाहा निवासी प्रधान के पति उत्तम सिंह राजपूत अपनी डबल बैरल लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल इलाज कराने आया था। अस्पताल में अंदर जाते समय उसने दोनाली बंदूक गांव के जितेंद्र को दे दी। जितेंद्र ने बंदूक संभालने के बजाय बाइक में टिका दी और मोबाइल चलाने लगा। तभी अचानक बंदूक के नीचे गिरते ही फायर हो गया। जिससे उपचार कराने आई टपरिया निवासी राजकुमारी (39), बेलाताल निवासी मयंक (10) पुत्र धीरज यादव, मवइया निवासी कुलदीप (30) घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। फायर होने से 200 फीट दूर तक सड़क तक छर्रे पहुंचे। जिससे राहगीर बेलाताल निवासी मुन्ना (55) को भी हल्का छर्रा लगा। घबराहट में वह सीधा घर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के पति उत्तम सिंह राजपूत और जितेंद्र को हिरासत में लेने के बाद बंदूक को कब्जे मेें ले लिया। पुलिस मामले की पूछताछ करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से आसपास के दुकानदार व मरीज सहम गए। देर शाम तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed