{"_id":"572ceb2a4f1c1b61145ced55","slug":"set-fire-to-the-ashram-in-dispute-worth-dbangon","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के विवाद में दबंगों ने आश्रम में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के विवाद में दबंगों ने आश्रम में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 07 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई(महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में दबंगों ने रुपये के विवाद को लेकर दाता आश्रम में आग लगा दी। घटना में हजारों रुपये का माल जलकर राख हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोेगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ग्राम गुढ़ा में दाता आश्रम स्थापित है। जहां शिष्य नरविंद शाह रहकर देखरेख करता है। शुक्रवार को प्रेमशाह पुत्र कमतू अपने एक साथी के साथ आश्रम पहुंचा और नरविंद से आश्रम की बेची गई लकड़ी के रुपये देने की मांग करने लगा।
विज्ञापन
जब उसने रुपये देने से मना किया तो वह भड़क गया। आरोप है कि प्रेमशाह ने आश्रम में आग लगा दी और मौके से भाग निकला।आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक आश्रम में रखा हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रेमशाह व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रेमशाह को गिरफ्तार कर लिया और घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।